g20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मलेन। जी20 क्या हैं?

जी20 शिखर सम्मलेन, g20 Summit 2023: जी20 क्या हैं? इसको ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) के नाम से भी जाना जाता हैं। यह 20 देशों का आर्थिक संगठन हैं। जिसमे पूरी दुनिया के 19 प्रमुख देशों के साथ में यूरोपीय संघ की सदस्यता होती हैं। 

भारत भी जी20 संगठन का एक प्रमुख सदस्य देश हैं। क्रमिक अध्यक्षता के इस चरण में जी20 शिखर सम्मलेन 2023 की अध्यक्षता भारत के राष्ट्राध्यक्ष श्री नरेंद्र मोदी जी के पास हैं। यह समय सभी भारतियों के लिए गौरव और सम्मान का समय हैं।  

g20 summit 2023
g20 summit 2023 

विषय सूचि 
  1. भूमिका: जी20 क्या हैं ? 
  2.  उद्देश्य: जी20 का गठन क्यों किया गया?
  3. कार्यक्षेत्र। 
  4. जी20 सदस्य देश। 
  5. वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?
  6. जी20 में भारत की क्या भूमिका हैं?
  7. g20 summit 2023 का लोगो और विषय। 
  8. जी20 से भारत को क्या लाभ होगा ?
  9. जी 20 शिखर सम्मलेन 2023. 
  10. g20 Summit Schedule In Delhi 2023.

g20 Summit 2023: जी20 क्या हैं ?  

 जी 20 का गठन 1999 में किया गया था तब यह संगठन सिर्फ वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों का समूह हुआ करता था। जिसका पहला सम्मलेन जर्मनी की  में हुआ था। 2007 में आई वैश्विक आर्थिक मंदी ने पूरी दुनिया को सचेत किया साथ ही आर्थिक सुरक्षा और समानता को सुनिश्चित करने के लिए इस संगठन को भी अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। g20 Summit 2023.

भयानक मंदी का सामना करने के बाद 2008 ग्यांगजू सम्मलेन में इस समूह को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर समूह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया और 2009 में इसे अंतराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच के रूप में
नामित किया गया। यह भी तय किया गया की वर्ष में एक बार इन सभी 20 देशो के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की जाएगी। जी20 क्या हैं ? 

यह भी पढ़ें -

1-उद्देश्य: G20 का गठन क्यों किया गया ?

अंतराष्ट्रीय आर्थिक तंत्र में तेजी से बदलाव और 2007  की वैश्विक मंदि के दुष्परिणामों का अनुभव करते हुवे, देशो में परस्पर आर्थिक सहयोग की महत्वपूर्णता और आवश्यकता भी तेजी से बढ़ी। इन्ही परिस्थितियों ने ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी व G20 का गठन का मार्ग प्रशस्त किया। जो विश्व की 20 अग्रणी आर्थिक देशो के बिच एक महतवपूर्ण संगठन हैं।

जी20 क्या हैं ? इसका प्रमुख उद्देश्य वैश्विक आर्थिक मुद्दों द्वारा उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करना हैं। इस समूह द्वारा विश्व के विभिन्न देशों के आर्थिक निर्णयों, नियमन और नीतिओं पर विचार-विमर्श करने का मंच प्रदान करता हैं ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े देशों के आर्थिक विकास में समानता और जरुरत पड़ने पर सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके। 

इसके अलावा, जी20 का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी हैं की आर्थिक संकटों, आपदाओं और महामारियों के समय में अंतराष्ट्रीय आर्थिक स्थिति को सुधारने के उपाय तलाशे। इसके लिए g20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मलेन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता वाले देश में किया जाता हैं।  

2- जी20 के कार्यक्षेत्र क्या हैं?

जी20 का कार्यक्षेत्र शुरुआत में मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों  ही केंद्रित था। धीरे-धीरे इसने अपने कार्यक्षेत्र  विस्तार किया और अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को अपने एजेंडे में सम्मिलित किया जैसे- सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, ऊर्जा और भ्रस्टाचार विरोध में सहयोग करने पर आधारित हैं। यह समूह बैंकिंग, वित्तीय बाजार, आर्थिक सहयोग और व्यापार में सहयोग करके आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता हैं। जी20 क्या हैं?

जी20 शिखर सम्मलेन 2023: G20 में कौन से और कितने सदस्य देश हैं ? 

जैसा की हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं की जी20 में कुल 19 सदस्य देश और एक यूरोपियन संघ हैं। 19 प्रमुख देशों में भारत, रूस, सयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, फ्राँस, चीन, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, इंडोनेशिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, जर्मनी, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, इटली, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, तुर्किये  और यूरोपीय संघ।

 सभी जी20 सदस्य देशो को मिला दिया जाये तो पुरे विश्व की दो तिहाई आबादी इन्ही देशो में रहती हैं साथ ही वैश्विक व्यापार में इन सभी देशो का कुल 75% हिस्सेदारी हैं वही 80% हिस्सेदारी वैश्विक सकल घरेलु उत्पाद में भी हैं। यह संगठन पुरे विश्व के सबसे प्रमुख आर्थिक संगठनों में से एक हैं। 

जी20 क्या हैं ?जी20 सदस्य देश शिखर सम्मलेन 2023
जी20 क्या हैं ?जी20 सदस्य देश शिखर सम्मलेन 2023

g20 Summit 2023 का वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?

जी 20 की अध्यक्षता एक क्रमिक प्रोसेस हैं जिसमे प्रतिवर्ष सदस्य देश द्वारा अगले एक वर्ष के लिए दूसरे सदस्य देश को अध्यक्षता का अधिकार स्थानांतरित कर देता हैं। 16 दिसम्बर 2022 को G20 बाली शिखर सम्मलेन में इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री द्वारा के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को g20 Summit 2023 का वर्तमान अध्यक्षता प्राप्त हुई। जो अगले एक वर्ष 30 नवंबर 2023 तक चलेगी। 

जी20 शिखर सम्मलेन 2023 का आयोजन 9 और 10 सितम्बर को नई दिल्ली में होगा। बतौर अध्यक्ष इस सम्मलेन के लिए एजेंडे को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी भारत के ही पास हैं। 

इस समूह का कोई स्थाई मुख्यालय नहीं हैं और ना ही कोई स्थाई अध्यक्ष। इसकी अध्यक्षता ट्रोइका द्वारा समर्थित हैं। पिछला, वर्तमान और भविष्य में आने वाली अध्यक्षता। भारत की अध्यक्षता के दौरान, ट्रोइका में क्रमशः इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल होंगे। 
 

g 20 summit 2023 में भारत की क्या भूमिका हैं ?

भारत इस पुरे वर्ष के लिए ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी संगठन अध्यक्षता कर रहा हैं। 20 Summit 2023 में भारत की क्या भूमिका हैं इसका पता इस बात से लगाया जा सकता हैं की जी20 अध्यक्षता के इतिहास में पहली बार व्यक्तिगत रूप से इतनी बड़ी भागीदारी इतने बड़े भौगोलिक विस्तार में हुई हैं।  

G20 की अध्यक्षता के लिए भारत की थीम "वसुधैव कुटुंबकम"(एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य) हैं। इसका लक्ष्य सामूहिक रूप से तथा प्रभावी ढंग से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए सर्वसम्मति बनाना हैं। 
इस संगठन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग, बराबरी और सुरक्षा देना हैं।

अब तक (17 APRL 2023) 110 से अधिक देशों के 12,300 से अधिक प्रतिनिधियों द्वारा G20 से सम्बंधित बैठकों में भाग लिया हैं। जी20 2023 में कितने सदस्य शामिल हैं ? इसमें जी20 सदस्यों, 9 आमंत्रित देशों और 14 अन्तराष्ट्रीय संगठनो की भागीदारी शामिल हैं। अब तक 100 बैठके भारत के कोने कोने से लेकर 41 शहरों में हो चूका हैं।  

इन बैठकों के स्थान में 28 राज्यों और सभी केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करने का कार्य किया गया हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान 6o शहरों में G20 की कुल 200 से ज्यादा बैठकें विदेशी प्रतिनिधियों के मेजबानी में की जाएँगी जो किसी भी जी20 अध्यक्षता में सबसे व्यापक भौगोलिक विस्तार हैं।

जी20 शिखर सम्मलेन 2023 का लोगो और मुख्य विषय(Theme).

भारत ने जी 20 शिखर सम्मलेन के लिए एक लोगो का निर्माण किया गया हैं जिसका Theme "वसुधैव कुटुंबकम" "OneEarth, One Family, One Future" हैं। जी 20 का लोगो के निर्माण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के तीनों रंगो भगवा, सफ़ेद, हरा के साथ पृथ्वी और कमल के फूल को ब्लू रंगो में रंगा गया हैं। 

जी 20 का लोगो चारो रंगो के मिश्रण से एक अद्भुत प्रभाव छोड़ता हैं। लोगो में अंग्रेजी G और 2 को तिरंगा के रंगो से तो वही 0 की जगह पृथ्वी को कमल पुष्प पर प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया हैं। साथ हैं G 20 के देवनागरी लिपि में भारत शब्द लिखा गया हैं। 

भारत शब्द के दाहिने तरह वर्ष का नाम 2023 और सबसे अंत में भारत का प्रचलित नाम अंग्रेजी में INDIA लिखा गया हैं। पूरी तरह जी20 शिखर सम्मलेन 2023 का लोगो अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण सन्देश को देता हैं जिसमे पूरी पृथ्वी के साथ साथ भारत का भी कल्याण समाहित हैं। 

g 20 summit 2023 logo
g 20 summit 2023 logo 

भारत को जी 20 संगठन से क्या लाभ हैं ?

यह समूह विश्व में मजबूत आर्थिक देशों का संगठन हैं साथ ही इन बिस देशों की आबादी विश्व को दो तिहाई हैं। जो अपने आप में एक बहुत बड़ा बाजार हैं जहाँ असीम सम्भावनाये हैं। भारत जी20 की अध्यक्षता और विभिन्न जगहों पर सम्मेलनों के माध्यम से भारतीय सेवाओं और उत्पादों की ब्रांडिंग की जा सकती हैं प्रचार प्रसार किया जा सकता हैं। भारत की पहचान पुनः विश्व गुरु की हो सकती हैं।  

60 शहरों में आयोजित 200 बैठकों की वजह से हजारो विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष भारत के कोने कोने में पर्यटन के प्रति आकर्षित करने का सफल प्रयास किया जा रहा हैं जिससे भारत में विदेशी पर्यटन को बढ़ाया जा सके। साथ ही इस अध्यक्षता से Make In India को भी विश्व में अपने मॉडल रखने का मौका मिलेगा जिससे निर्यात को बढ़ाया जा सके। 

जी20 शिखर सम्मलेन 2023 पुरे विश्व को भारत के नेतृत्व क्षमता से अवगत कराने का एक समय हैं। इन सम्मेलनों  माध्यम से भारत कृषि, अंतरिक्ष, पर्यावरण, मेडिकल, आपदा आदि से बचाव  हेतु टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान कर अपना व्यापर भी बढ़ा सकता हैं और अपने आप  सुरक्षित भी बना सकता हैं। 

g20 Summit 2023 का सफल आयोजन भारत को विश्व में एक सभ्य विकसित देश के रूप में प्रतिस्थापित करने का कार्य करेगा। भारत को निर्यातक के रूप में जगह दिलाने का भी कार्य करेगा। भारत की छवि पुरे दुनिया में विश्वगुरु रूप बनाने का कार्य करेगा। 

वित्तीय स्थिरता: g 20 Summit 2023. 

जी20 का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी हैं की इस संगठन का प्रमुख प्राथमिकता वित्तीय स्थिरता के दिशा में हैं। यह संगठन वित्तीय संकटो के समय में भारत की वित्तीय सहयोग भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आर्थिक सुरक्षा और आर्थिक नियोजन के मामले में इस संगठन का लाभ भी भारत उठा सकता हैं। 

यह संगठन आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता की दिशा में नीतियों और समझौतों पर चर्चा करके आर्थिक उत्थान का मार्ग बनाता हैं। जिससे विश्व को आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त हो। g 20 Summit 2023.

g20 Summit शिखर सम्मलेन 2023 दिल्ली 

इस आर्थिक संगठन का वर्ष 2023 का शिखर सम्मलेन भारत की राजधानी दिल्ली में सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। इस महा सम्मलेन में संगठन के सभी सदस्य देशो के राष्ट्राध्यक्ष साथ अतिथि देशो के भी राष्ट्राध्यक्ष सम्मिलित होंगे। 

9th सितम्बर को शुरू होने वाला यह सम्मेलन अगले दो दिनों तक चलेगा। g20 Summit 2023 का आयोजन दिल्ली के ऐतिहासिक प्रगति मैदान में अवस्थित भारत मंडपम काम्प्लेक्स में हो रहा हैं।

इस सम्मलेन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आने का अभी तय नहीं हैं। चुकी यूक्रेन रूस युद्ध की वजह से पुतिन बहुत व्यस्त हैं। राष्ट्राध्यक्षों के बैठक के अलावा 3 सितम्बर से लेकर 19 सितम्बर तक शेरपा मीटिंग से लेकर वित्तीय बैठके साथ ही मंत्री स्तरों की बैठकों का भी आयोजन होना हैं। 

g20 Summit 2023
g20 summit 2023 

g20 Summit Schedule In Delhi: जी 20 शिखर सम्मलेन कार्यक्रम 2023.

g20 Schedule In Delhi 2023 के दौरान पुरे दिल्ली में 8, 9, और 10 सितम्बर को सभी कॉलेज, स्कूल बंद रहेंगी साथ ही सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं। वही इन तीन दिनों में अस्पतालों खुले रहेंगे और आपातकाल में एम्बुलेंस और निजी गाड़ियों का उपयोग कर सकते हैं। 

NDMC के जमीनों पर स्थित सभी दूकान, बाजार या मौल तो बंद रहेंगे बाकी सभी बाजार, मॉल आदि खुले रहेंगे। लोग अपने घरों से बहार आसानी से निकल सकते हैं। इन छुटियों के दौरान ट्रैन, DTC बस अपने निश्चित समय से चलती रहेंगी। g20 Summit Schedule In Delhi 2023.

इस सम्मलेन को ध्यान में रख कर पुरे दिल्ली को उच्च स्तर से सुरक्षित किया गया हैं वही पुरे राजधानी को फूलो से सजाने के लिए दूसरे राजाओं से फूलों के गमलो को मंगाया जा रहा हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ